हम राइड क्यों करते हैं
हम राइड क्यों
करते हैं
मेरे मोटरसाइकिल के राइड के पैशन के कारण मुझे कई बार यह सुनने को मिलता है कि
मैं ऐसा क्यों करता हूँ | क्या मिलता है
मुझे पैसे बर्बाद करने से और ऑफिस से छुट्टी ले कर इधर उधर घूमने से | मैं कई बार अकेले में सोंचता हूँ सही बात तो है
- हम राइड क्यों करते हैं |
काफी सोंचा तो लगा कि क्यों न इस अहसास को कलम के द्वारा बताया जाए | पहली बात तो यह समझ लेनी चाहिए की राइड करना और
मोटरसाइकिल चलना दो अलग अलग बात है | आजकल के दौर में लगभग सभी घरों में या यूँ कहे सभी मोटरसाइकिल चलाते हैं |
सभी लोग अपने कार्य को पूर्ण भी करते हैं |
चाहे वो बाजार से सब्जी लाना हो, बच्चे को स्कूल पहुँचाना हो या कोई और रोजमर्रा
के काम हो | मोटरसाइकिल हमारे
जीवन का अभिन्न अंग है इसको नाकारा नहीं जा सकता | तो फिर राइड क्या है और हम राइड क्यों करतें हैं | अगर इसको चरणबध्द तरीके से देखा जाये तो १. हमें
आजादी का एहसास होता है २. हमें मजा आता है ३. हमें लोगो में पहचान मिलती है ४. हमें
घूमने को मिलता है ५. यह हमारा शौक है |
लिखने के लिए तो सैकड़ों पॉइंट लिखे जा सकते हैं पर शायद ही कोई राइडर इस सवाल
का उत्तर अच्छे से दे पाए | अब तो यही बात
होगी कि कोई इंसान ऊपर रस्सी पर क्यों चलता है जब वो जानता है कि अगर गलती हुई तो
जान से चला जायगा | या लोग ऐसे जोखिम भरे काम क्यों करते हैं जिसमें
जान का खतरा हो | राइडर के लिए भी
यह बात लागू होती है वो अपने आप को इस आधुनिक दुनिया में क्यों ट्रैफिक के बीच फसाता है | जब आवाजाही के इतने साधन मौजूद हैं तो क्यों अकेले चल देता
है, अनजान रास्तो में परेशानी
झेलता है |मुझे किसी ने कहा था
राइडिंग में मर्दानगी दिखती है तो आजकल बहुत सी महिलायें भी राइडिंग करती हैं तो
यह मर्दानगी दिखाने का साधन तो नहीं हो सकता है | अगर मेडिकल की दृष्टि से देखा जाए तो रोमांच में जीने वालो
का कोई हार्मोन ज्यादा होता है पर ये सभी में होता है तो फिर कुछ लोग को ही
राइडिंग क्यों पसंद है |
मुझे जो समझ में आया वो ये है कि ये पसंद की बात है | राइडिंग से आजादी का एहसास तो होता है | राइडिंग आपको प्रकर्ति के और नजदीक ले जाती है | नए नए लोगो से मिलना , नई नई जगह को जानना, घूमना और अपने आप को पहचानना - ये है राइडिंग | अगर शौक की निगाह से देखें तो यह सभी में होता
है पर कुछ लोग इस शौक को दबा देते है या जिम्मेदारी आने पे छोड़ देते हैं | पर कुछ लोग इस शौक को अपने जीवन का हिस्सा बना
लेते हैं |
तो क्या हुआ अगर कुछ समय, कुछ अर्थ इस शौक
पर जाया कर दिया जाए | अगर यह शौक सारी
जिम्मेदारी को ओढ़ते हुए जारी रखा जाए तो मुझे गलत नहीं लगता | हाँ रही बात लोगों में अपनी पहचान बनाने की तो
राइडर ये नहीं चाहता | लोग जब जानते हैं
तो अपना शौक याद करते है और शायद चाँद लम्हे उसके साथ जी लेते हैं |
तो राइडर खूब राइड करो पर अपनी जिम्मेदारी को भी पूरा करो -------- मस्त
जिंदगी होती है खूब जिओ
कुल मिला के यही समझ में आया की राइडर को राइड में मजा बहुत आता है |
Life is
too short to be living somebody else's dream
जिंदगी छोटी है
किसी के सपनों को जीने के लिए
-
Hugh M. Hefner
To fallow - @ instagram - let_it_rain2017
@ Instagram - roopeshramakant
@ Youtube - https://m.youtube.com/user/982794489
To fallow - @ instagram - let_it_rain2017
@ Instagram - roopeshramakant
@ Youtube - https://m.youtube.com/user/982794489
बहुत बहुत बढ़िया मजा आ गया पढ़ कर ll
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteMe aur meri tanhaii... Aksar Kaha karti he (bike) tum na hoti to kya hota...
ReplyDeleteSahi kaha Roopeshji.
ReplyDeleteSahi kaha Roopeshji.
ReplyDeleteShandar zabardast jindabad blog
ReplyDelete